भरतपुर की थाना कोतवाली पुलिस ने मुखर्जीनगर में चम्बल परियोजना के पाईप ज्वॉन्टों को चोरी कर कहीं से लाकर एक टैम्पू से दूसरे टैम्पू में बदल रहे तीन जनो को गिरफ्तार किया है जबकि दो जने भाग गए। थानाधिकारी रामकिशन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जब उन्होंने दविश दी तो मोके से आजऊ कुम्हेर निवासी 27 वर्षीय मनीष पुत्र विजयसिंह व 22 वर्षीय नरेन्द्र पुत्र दर्याब सिंह जाट तथा लक्की पुत्र विनोद सिक्ख निवासी चौदह महादेव गली को गिरफ्तार किया गया। सोनू सिंधी पुत्र नरेश निवासी पिक्चर पैलेस के पीछे कुम्हेर गेट एवं इकराम पुत्र पुत्तन मुसलमान निवासी मछली मोहल्ला मोके से फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से चंबल पाइप के ज्वाइंट, तराजू और दो ऑटो रिक्शा भी बरामद किए गए हैं।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.