सवाई माधोपुर -गंगापुर सिटी पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए उदेई मोड़ स्थित गोयल आई हॉस्पिटल में रंगदारी को लेकर फायरिंग करने वाले बड़ी उदेई निवासी आरोपी बिल्ला उर्फ टाइगर उम्र 27 साल को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। ज्ञात रहे कि आरोपी ने गोयल आई हॉस्पिटल के उद्घाटन के दिन धमकाते हुए आई हॉस्पिटल के मालिक से 3 लाख रुपये रंगदारी के रूप में मांगे और फायरिंग की थी ।21 मई को घटित हुई इस घटना को पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने गंभीरता से लिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ,पुलिस उप अधीक्षक कालूराम मीणा के नेतृत्व में टीम का गठन कर लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी ।आरोपी की तलाश में पुलिस ने सवाईमाधोपुर ,वजीरपुर ,बहतेड़, बड़ी उदेई, कोटा आदि जगह पर दबिश दी ।
उदई मोड़ थाना प्रभारी गंभीर सिंह कसाना व उनकी टीम ने आज आरोपी मुक्ता सिम उर्फ टाइगर उर्फ बिल्ला को अमरगढ़ चौकी से गिरफ्तार कर लिया ।आरोपी के साथ सह आरोपी अनस, उम्र 19 साल, निवासी बड़ी उदई को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से एक मोटरसाइकिल ,अवैध कट्टा 315 बोर भी बरामद किया है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.