मंडाना थाना क्षैत्र के समीप ट्रक ने एक महिला को कुचला मौके पर हुई मौत पति गम्भीर घायल कोटा रेफर
राष्ट्रीय राजमार्ग 52 कोटा झालावाड मार्ग के मंडाना थाना क्षैत्र के ग्राम गोपालपुरा के पास कोटा के एक बुजुर्ग दम्पत्ति गोपालपुरा माता जी के दर्शन कर स्कूटी से एनएच 52 पर कोटा के लिए लौट रहे थे ऐसे में तेज गति में पीछे से आ रहे ट्रक ने बुजुर्ग दम्पति के टक्कर मार दी ।
जानकारी के अनुसार ट्रक की टक्कर लगने से बुजुर्ग महिला ट्रक के चपेट में आ गई और ट्रक के पहिए महिला की गर्दन पर चढ गए जिससे महिला की मौक़े पर ही मौत हो गई वही दुर्घटना में ट्रक की टक्कर से वृद्ध व्यक्ति को दूर फेक दिया जिससे वो गम्भीर रूप से घायल हो गया। ऐसे में घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जमा हो गई दुर्घटना होने पर ट्रक RJ 14 GK 0818 का ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया ।
मंडाना पुलिस मौके पर पहुँची ओर एम्बुलेंस की मदद से वृद्ध महिला का शव मंडाना हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाया। वही घायल को उपचार के लिए कोटा रेफर किया गया।
मंडाना पुलिस के अनुसार ट्रक में प्लाज भरे हुए जो कोटा सब्जीमंडी जा रहे थे ।
ट्रक को जप्त कर ट्रक चालक की तलाशी शुरू कर दी गई है ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.