भरतपुर में उच्चैन थाना क्षेत्र के गाव खरका में शौच करने जाते समय खेतो में तथा वहां से इज्जत बचा कर अपने घर पहुची एक महिला को उसके घर मे घुसकर बेइज्जत करने, पीडिता के पति के साथ जान से मारने की नियत से हमला कर उसे घायल कर देने के एक मामले में थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि 5 मई को 23 वर्षीय श्रीमति प्रीति कुमारी पत्नि भागीरथ गूर्जर ने हेतम सिह, राम मोहन ब हेमसिह के खिलाफ उक्त आशय का मामला दर्ज कराया था। अनुसंधान वे बाद थानाधिकारी नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने 56 वर्षीय चन्द्रभान पुत्र रामखिलाडी गुर्जर व 40 वर्षीय मेघसिंह पुत्र रामखिलाडी गुर्जर निवासी खरका को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को सोमवार 24 मई को अदालत में पेश किया जाएगा।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.