महिला कांस्टेबल के गले से दिन दहाड़े दो बदमाश चेन तोड़ कर भागे।

महिला कांस्टेबल के गले से दिन दहाड़े दो बदमाश चेन तोड़ कर भागे।

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में क्राइम कंट्रोल के दाबा करने बाली पुलिस की आज उस समय बड़ी छीछालेदर होती नजर आयी जब आईजी ऑफिस में तैनात महिला कांस्टेबल चेतना के गले पर झपट्टा मार बाइक सवार दो बदमाश दिन दहाड़े उसकी चेन तोड़ ले गए। एमएसजे कॉलेज के पास रहने बाली ये महिला कांस्टेबल मंगलवार सुबह अपने घर से दूध लेने के लिए निकली थी। चेतना पैदल दूध की दुकान पर जा रही थी की पीछे से दो बाइक सवार बदमाश आए और चेतना के गले पर हाथ मारा और उसके गले से उसकी सोने की चेन तोड़ कर बाइक से फरार हो गए। सीसीटीवी में कैद हुई इस वारदात के फुटेज के आधार पर पुलिस अब बदमाशो की तलाश कर रही है।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.