दो वर्षीय बालिका गायब
सवाई माधोपुर 22 दिसम्बर 2020
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के बजरिया क्षेत्र में आज शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब कलेक्ट्रेट से सामने से एक दो-तीन वर्षीय बालिका अचानक गायब हो गई । बालिका के यू अचानक गायब होने की सूचना पर चाईल्ड लाइन की टीम सहित पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँचा और बालिका के परिजनों से घटना की जानकारी ली । पुलिस प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी लेने के साथ ही जिला मुख्यालय पर सभी थानों एंव पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया और चाईल्ड लाइन की टीम सहित पुलिस के आलाधिकारी एंव पुलिस टीमें बालिका की तलाश में जुट गई । मगर अभी तक बालिका नही मिल पाई । दरसल टोंक जिले के दतवास कस्बे के गरीब तबके के कुछ परिवार सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर अगरबत्तियां बेचने का काम करते है और पिछले कुछ दिनों से उन्होंने कलेक्ट्रेट के सामने वाली रोड के किनारे ही अपने डेरे डाल रखे है । यानी यू कहे कि उन्होंने अपने अस्थायी निवास बना रखे है । आज शाम 6 बजे के आस पास डेरे वालो की एक दो तीन वर्षीय बालिका अचानक डेरे से गायब हो गई । परिजनों द्वारा पहले तो आस पास में तलाश किया गया । मगर बालिका का कही कोई पता नही लगा । तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलने के बाद से ही चाईल्ड लाइन की टीम सहित पुलिस की करीब आधा दर्जन से भी अधिक टीमें बालिका की तलाश में जुटी हुई है , वही पुलिस के आलाधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है और जिला मुख्यालय व आस पास में नाकाबन्दी करने के साथ ही प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है । मगर अभी तक बालिका नही मिल पाई है । हालांकि पुलिस द्वारा इस बात का पता लगा लिया गया है कि बालिका को एक युवक डेरे से उठाकर ले गया है । पुलिस द्वारा सीसी टीवी फुटेज निकलवाये गये है । जिसमे एक युवक बालिका को उठाकर ले जाते हुवे दिखाई दे रहा है । युवक के हुलिए के आधार पर पुलिस द्वारा सरगर्मी से उसकी तलाश की जा रही है मगर अभी तक बालिका का कही को लता नही चल पाया है । बड़ी बात ये है कि बालिका को उठाकर ले जाते हुवे युवक की तस्वीर सी सी टीवी कैमरे में कैद होने के बाद भी अभी तक पुलिस ना तो बालिका को ढूंढ पाई और ना ही आरोपी युवक का कही कोई सुराग लग पाया है ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.