अज्ञात बदमाश दादी के कानों से सोने के कुंडल खींचने के साथ ही एक मोबाइल छीनकर फरार

अज्ञात बदमाश दादी के कानों से सोने के कुंडल खींचने के साथ ही एक मोबाइल छीनकर फरार

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के कस्वा बयाना में भरतपुर रोड पर भीमनगर के सामने शुक्रवार तड़के घर के बाहर सो रहे दादी-पोते से मारपीट कर अज्ञात बदमाश दादी के कानों से सोने के कुंडल खींचने के साथ ही एक मोबाइल छीनकर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने पोते के सिर पर धारदार हथियार से चोट पहुचा कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पोते को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भरतपुर रोड पर जीएसएस के सामने विशंभर धाकड़ का मकान है। रोजाना की तरह बीती रात भी विशम्भर की मां 80 वर्षीय शारदा देवी पत्नी भूरी सिंह व पोता 12 वर्षीय रोहित घर के बाहर बने टिन शेड में अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। शुक्रवार तड़के दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और उनके चेहरे से चादर हटाकर मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने शारदा देवी के कानों में पहने सोने के कुंडलों को खींच लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे दादी-पोता दोनों घायल हो गए। जाते-जाते बदमाश चारपाई पर रखा मोबाइल फोन भी ले गए। दादी-पोते की चीत्कार सुनकर परिजन घर के बाहर आए और खून से लथपथ दादी-पोते को देखकर सन्न रह गए। दोनो घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दादी शारदा को छुट्टी दे दी गई। वहीं पोते रोहित के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.