वीकेश मीना हत्याकांड

वीकेश मीना हत्याकांड

वीकेश मीना हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रेमराज व इसका एक साथी आरोपी फिर दो दिन के पुलिस रिमांड पर

गंगापुर सिटी
छोटी उदेई गांव में 16 नवंबर को हुई वीकेश मीणा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्यआरोपी प्रेमराज मीना और उसकी गैग के एक अन्य बदमाश छोटू जोगी जो कि पूर्व में तीन दिन के पुलिस रिमांड पर चलने के बाद गुरुवार को फिर से पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यालय में पेश किया गया। जहां दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड और बढ़ा दिया गया है।जांच अधिकारी एवं बामनवास के पुलिस उपाधीक्षक तेजकुमार पाठक ने गंगापुर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां दोनों को दो दिन का और पुलिस रिमांड दिया गया है।
जांच अधिकारी व बामनवास पुलिस उपाधीक्षक तेजकुमार पाठक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ करनें के बाद हत्या करने में काम में ली गए हथियार को बरामदगी करने सहित उनके साथ और कौन-कौन अपराधिक है के बारे में गहराई से पूछताछ की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि 16 नवंबर को छोटी उदेई निवासी वीकेश मीणा(18) को कार व बाइकों पर सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने गोली मार दी। वीकेश उस समय अपने घर की छत पर टहल रहा था। परिजन उसे अचेतावस्था में गंगापुर के सामान्य चिकित्सालय में ले गए। जहां से उसे जयपुर रेफर किया। लेकिन मंडावरी के पास रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। और परिजन शव को वापस गांव में ले आए और मुख्य मार्ग पर चारपाई पर शव को रखकर परिजन सहित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। दूसरे दिन राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने एसपी व जिला कलेक्टर से वार्ता के बाद मांगों पर सहमती बनने के बाद ट्रैक पर लगाया जाम से उठ गए थे। उसी दिन के बाद पुलिस ने टीम गठित कर मुख्य आरोपी और उसकी गैग के एक अन्य बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले एक जनों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.