प्रेमी ने की शादी तो गर्लफ्रेंड ने बहन के साथ मिल कर दी जंगल में हत्या

प्रेमी ने की शादी तो गर्लफ्रेंड ने बहन के साथ मिल कर दी जंगल में हत्या

प्रेमी ने की शादी तो गर्लफ्रेंड ने बहन के साथ मिल कर दी जंगल में हत्या

जबलपुर में अपनी शादी के चार दिन बाद लापता युवक का नरकंकाल बीती 24 मई को घर से 15 किमी दूर हरगढ़ के जंगल में मिला था. उस दौरान पुलिस ने सुसाइड की आशंका व्यक्त करते हुए आगे की जांच शुरू की थी, लेकिन अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है. इससे पुलिस के होश उड़ गए हैं। दरअसल प्रेमिका ने अपने प्रेमी को वादाखिलाफी की वजह से जंगल में दर्दनाक मौत दी थी।

पुलिस की जांच में पता चला है कि युवक ने सुसाइड नहीं किया था बल्कि उसकी हत्या हुई थी. हत्यारा भी और कोई नहीं बल्कि उसकी प्रेमिका ही निकली. उसने अपनी बहन के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

हत्या के पीछे चौंकाने वाली वजह सामने आई है कि मृतक ने उसे शादी करने का वादा किया था, लेकिन उससे शादी न करके उसने उसे धोखा दिया और फिर दूसरी जगह शादी कर ली, जिससे प्रेमिका नाराज थी. इसके बाद बदला लेने उसकी हत्या की ठान ली और 16 मई के दिन वह मृतक सोनू पटेल को आखिरी बार मिलने की कह कर अपने साथ हरगढ़ जंगल पहुंची. वहां कुछ एडवेंचर करने की बात कहकर उसने सोनू के हाथ-पैर व मुंह बांध दिया. फिर उलटा लिटा कर पत्थर से सिर व चेहरे को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया था।

एएसपी ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल के अनुसार, 24 मई को हरगढ़ के जंगल में एक नरकंकाल मिला था. थोड़ी दूरी पर उसकी बाइक भी मिली थी. इसी बाइक से युवक की पहचान सिहोरा के रहने वाले सोनू पटेल के रूप में हुई थी. वहीं, सोनू की शादी बीती 12 मई को हुई थी. शादी के चार दिन बाद 16 मई को वह मोबाइल सुधरवाने सिहोरा जाने की बात कहकर घर से निकला था. इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था और फिर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. ऐसे में जब 24 मई को हरगड के जंगल से मिले नरकंकाल की पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई तो पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी।

वहीं, मृतक की नवविवाहिता पत्नी ने भी उसकी महिला मित्र मधु पर आखिरी बार मिलने बुलाने की बात पुलिस को बताई थी, जिस पर आखिरी कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर जब मृतक की प्रेमिका मधु और उसकी बहन से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. वहीं, इस खुलासे के बाद हर कोई हैरान है।

G News Portal G News Portal
41 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.