मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत-गंगापुर सिटी

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत-गंगापुर सिटी

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत-गंगापुर सिटी

यहां तीन पुलिया के पास रेलवे यार्ड में गुरुवार सुबह एक युवक रेलवे लाइन पार करते हुए अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से युवक की मौत हो गई। इस दौरान रेलवे लाइन पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर जीआरपी थाना ापुलिस मौके पर पहुंची। और शव को सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया।
जीआरपी थाने के हेड कांस्टेवल विश्राम कुमार मीना ने बताया कि शफीपुरा(बामनवास) निवासी विष्णु कुमार महावर(27)पुत्र नारायण महावर जो कि रेलवे तीन पुलिया के पास रेलवे लाइन पार करके महूकला की ओर जा रहा था। इस दौरान कोटा की ओर से भरतपुर की ओर जा रही एक मालगाडी की चपेट में आ जाने से युवक की कटकर मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान रेलवे लाइन पर शव को पड़ा देखकर लोग एकत्रित हो गए। बाद में जीआरपी पुलिस को सूचना देने के जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। औँर शव को उठाकर सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया। जीआरपी पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान रेलवे लाइन से गुजर रहे लोगों ने विष्णुू महावर के रूप में होने के बाद जीआरपी ने मृतक परिजनों को सूचना दी। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया है।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.