राजस्थान में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे-21 पर सड़क हादसे में बेटी, पिता और चाची सहित 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार शाम दौसा के जीरोता गांव के पास हुए हादसे में एक पिकअप ने डिवाइडर तोड़कर गलत दिशा में जाकर बाइक को टक्कर मार दी। पिकअप चालक की भी मौत हो गई। बाइक पर सवार तीन लोग सड़क पार करने के लिए किनारे रुके हुए थे। इसी दौरान पिकअप ने टक्कर मार दी।हादसे की सूचना के बावजूद पुलिस के देरी से पहुंचने से गुस्साए लोगों ने करीब 15 मिनट तक जाम लगा दिया। तीन मृतक दौसा क्षेत्र के ही नांगल बैरसी के हैं। इनके शव जिला अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवाए गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाइक सवार पप्पू, कविता व काली देवी दौसा के बड़ा गांव से किसी रिश्तेदार के तीये की बैठक से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान वे अपने गांव की सड़क पार करने के लिए खड़े हुए थे। ओवर स्पीड पिकअप ने डिवाइडर पार कर बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के पिकअप पलटने से चालक की भी मौत हो गई। मरने वालों में एक ही परिवार के तीन सदस्य हैं, जिनमें बेटी, पिता और चाची शामिल हैं। हादसे में बाइक सवार पप्पू मीणा पुत्र हरसहाय मीणा (50) निवासी नांगल बैरसी, कविता पत्नी मुकेश (28) निवासी जमवारामगढ़ व काली देवी पत्नी राजकुमार मीणा (35) निवासी नांगल बैरसी की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक की अभी पहचान नहीं हुई।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.