भेरूजी मंदिर में हुई चोरी का खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों में रोष

भेरूजी मंदिर में हुई चोरी का खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों में रोष

भेरूजी मंदिर में हुई चोरी का खुलासा नहीं होने से
ग्रामीणों में रोष
लालसोट 8 जनवरी। क्षेत्र के निरझना गांव में पहाड़ी पर स्थित भेरूजी मंदिर पर चोरों द्वारा मंदिर में लगे चांदी के छत्र की चोरी कर ली गई थी। जिसकी प्राथमिकी पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई थी। लेकिन करीब 3 माह बाद आज तक भी उसका खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। चोरियों पर खुलासा नहीं होने के कारण चोरियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस प्रशासन द्वारा मंदिर में हुई चोरी का 8 दिन में खुलासा नहीं होने पर सभी ग्रामवासी धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.