कैंडल मार्च निकालकर युवाओं से नाम जुड़वाने की अपील

कैंडल मार्च निकालकर युवाओं से नाम जुड़वाने की अपील

कैंडल मार्च निकालकर युवाओं से नाम जुड़वाने की अपील
लालसोट 19 दिसम्बर। जिला प्रशासन स्वीप दौसा के आह्वान और उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़ के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ लालसोट ने पंचायत समिति लालसोट से ज्योतिबा फुले सर्किल तक कैंडल मार्च निकालकर 1 जनवरी 2020 को 18 वर्ष के युवाओ से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर अति विकास अधिकारी प्रकाश चंद शर्मा, गाइड प्रभारी कमिश्नर अंजना त्यागी, नरेगा कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप तिवारी, चुनाव शाखा से वीरेंद्र जैन, कैलाश नामा सहित रोवर और स्काउट्स उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्काउट्स ने नारे भी लगाये और आमजन को जागरूक किया। स्काउट सहायक सचिव गौरव गोयल ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति पर गाइड कमिश्नर द्वारा माल्यार्पण किया गया और द्वीप प्रज्वलन भी किया गया। इस अवसर पर बलराम मीना, विजेंद्र मेहरा, मनीष महावर, शशांक मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.