दिव्यांग गौ माता के लगाए कृत्रिम पैर
लालसोट 10 अक्टूबर। पहल मानव सेवा संस्थान डिडवाना के द्वारा चलाये जा रहे दिव्यांग गौमाता सहायता के तहत आज भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर की टीम द्वारा डिडवाना में दिव्यांग गौमाता के कृत्रिम पैर लगाए गए।
भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के प्रभारी कैलाश शर्मा के नेतृत्व में के.एस. पारीक, ओमप्रकाश शर्मा, राजेन्द्र सैनी, मुकेश ठाकुर, रिपुदमन सिंह आदि ने कृत्रिम पैर लगाए। इस अवसर पर पहल सचिव सुरेंद्र जांगिड़, संयोजक सुनील गुप्ता, अक्षित जांगिड़ मनीष जांगिड़, सत्यवान शर्मा, मोहित जांगिड़, आशीष चैधरी, देवी शंकर, राहुल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।