एएसआई ने गोली लगने के बाद भी बदमाश को पकड़ा लालसोट

एएसआई ने गोली लगने के बाद भी बदमाश को पकड़ा लालसोट

एएसआई ने गोली लगने के बाद भी बदमाश को पकड़ा
लालसोट क्षेत्र में आज दौसा पुलिस के एएसआई हरिराम मीणा की बहादूरी की चर्चा रही जिन्होने बाईक पर सवार बदमाश को गोली लगने के बाद भी धर दबोचा। एएसआई को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार कोटा से हत्या का वांटेड आरोपी के दौसा की ओर आने की सूचना मिलने पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नांगल थाना पुलिस टोल प्लाजा के समीप नाकाबंदी कर रही थी। नांगल थाने के एसएचओ की सूचना पर ड्यूटी पर तैनात हरिराम मीणा ने लालसोट रोड टिटौली टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर हथियारबंद बदमाश को रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी बाईक को छोड़कर खेतों की ओर भागने लगा। इस पर एएसआई हरिराम मीणा ने पीछा कर आरोपी को दबोचने का प्रयास किया। तो आरोपी ने एसआई के पैर में दो राउंड फायर कर दिए। लेकिन एएसआई हरिराम ने बहादुरी दिखाते हुए घायल अवस्था में भी बदमाश को पकड़े रखा। इसी दौरान पीछे से आए अन्य जाब्ते ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी कट्टा व कारतूस बरामद किए। एएसआई की बहादुरी की पूरे पुलिस महकमें में प्रशंसा की जा रही है।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.