आयुषी और स्वाति करेगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व – लालसोट

आयुषी और स्वाति करेगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व – लालसोट

आयुषी और स्वाति करेगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व
लालसोट 2 जून। उपखंड मुख्यालय लालसोट की अपेल अकेडमी की स्काउट छात्रा स्वाति बिस्वास और सावित्री बाई फुले ओपन रेंजर टीम लालसोट की निपुण रेंजर आयुषी जैन पर्यावरण दिवस पर भारत स्काउट्स व गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा पारिस्थितिक पुनर्बहाली थीम पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में करेगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
स्काउट संघ की संयुक्त सचिव नविता गौत्तम ने बताया कि 28 मई को स्काउट सचिव श्रीकान्त शर्मा के मार्गदर्शन में बालिकाओं ने पर्यावरण का प्रोजेक्ट तैयार कर ऑनलाइन अपलोड किया, जिसमें प्लास्टिक वेस्ट से कुछ नवाचार उपयोगी प्रोडक्ट अपलोड करना था, जिसमें लालसोट से 3 बालिकाओ के जिले पर सेलेक्ट हुये प्रोजेक्ट अपलोड किये थे, जिसमें से आयुषी जैन और स्वाति बिस्वास दोनों रेंजर छात्रा का रीजनल स्तर पर चयन हुआ है। अब ये दोनों छात्रा फाइनल राउंड में भाग लेंगी और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.