बाबा श्याम का सजाया दरबार लालसोट 

बाबा श्याम का सजाया दरबार लालसोट 

बाबा श्याम का सजाया दरबार लालसोट
उपखंड के मंडावरी कस्बे में श्याम सेवक परिवार के तत्वाधान में विशाल फागोत्सव का आयोजन बालिका विद्यालय प्रांगण में हुआ। जिसमें बाबा श्याम की मनमोहक झांकी अलौकिक श्रृंगार के साथ विशाल दरबार लगाया गया।
उद्योग एवं राजकीय उपक्रम मंत्री परसादी लाल मीना ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजन करवा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भजन प्रवाहिका उमा लहरी ने फंसी भंवर में थी मेरी नैया इसे संभालो मेरे कन्हैया पर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गौतम शर्मा दूनी ने चंग धमाल के माध्यम से सभी श्याम प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। धर्मवीर बृजवासी, अजय शर्मा मंडावरी, पारस लाडला वृंदावन ने भजनों की भाव विभोर प्रस्तुति देकर समा को बांधे रखा।
फागोत्सव में महाकाल सेवा संघ, राजस्थान स्काउट संघ लालसोट सीपी हॉस्पिटल गंगापुर सिटी ने सहयोग प्रदान किया। पुलिस उपाधीक्षक शंकर लाल मीना, थानाधिकारी भरत लाल मीना, सीए बृजेश कुमार सहित श्याम सेवक परिवार से विनोद मोदी अमित गौतम, विक्की सोनी, बिट्टू गोयल, गिर्राज मीणा, दीपक शर्मा, चंदू जांगिड़, हुकमचंद हिंडोनिया व सैकड़ों की संख्या में तड़के 4 बजे तक श्याम प्रेमी मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
69 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.