परशुराम आश्रम में प्याउ के लिए भूमी पूजन – लालसोट

परशुराम आश्रम में प्याउ के लिए भूमी पूजन – लालसोट

परशुराम आश्रम में प्याउ के लिए भूमी पूजन
लालसोट 13 दिसम्बर। ब्राह्मण युवा परिषद, लालसोट द्वारा 13 दिसम्बर सोमवार को परशुराम आश्रम इंदावा में संतों के सानिध्य में प्याउ के लिए भूमी पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। शीघ्र ही वेद विद्यालय एवं छात्रावास के भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
इस अवसर पर षटदर्शन संत समाज लालसोट के अध्यक्ष संत रामदास महाराज रामगढ़ पचवारा ने कहा कि विप्र समाज सदैव सर्वजन हिताय के भाव के साथ काम करता आया है। वह सदैव विश्व कल्याण की कामना करता है। इस अवसर पर पर्णकुटी आश्रम के संत मदनमोहन दास महाराज, परशुराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष शिव शंकर जोशी, स्थायी समिति सदस्य राजेन्द्र डोब, संजय उपाध्याय, निवर्तमान अध्यक्ष भानूप्रकाश चतुर्वेदी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, राकेश जोशी, उपाध्यक्ष विनित बोहरा, सचिव विकास कुमार गौत्तम, कोषाध्यक्ष रवि शर्मा, प्रेस सचिव विशाल गौत्तम, तथा प्रबंध समिति सदस्य पुनीत बोहरा, संजय शर्मा कोराका, गणेश जोशी, अभिषेक जोशी, गौड सनाढय सभा लालसोट के नगर मंत्री गोविन्द बगडी, नीरु वैष्णव, राहुल टोरडी, अनिल सुकार राजस्थान ब्राह्णण महासभा के प्रदेश महासचिव सियाराम शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
82 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.