ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित – लालसोट

ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित – लालसोट

ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित
लालसोट 26 जुलाई। भगवान परशुराम मंदिर पर दौसा जिले के सर्व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों का स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र पुराका की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी।
बैठक में दिनेश जोशी को सर्व ब्राह्मण महासभा का लालसोट तहसील अध्यक्ष एवं लक्ष्मण मनोहरका को शहर अध्यक्ष बनाया गया।
सर्व प्रथम जिला अध्यक्ष ऋषभ शर्मा, जिला प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रभारी अशोक खेड़ला, संगठन मंत्री घनश्याम लाटा, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रवीन्द्र जोशी, महेंद्र शर्मा का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विनित उपाध्याय, सोनू बिनोरी, शुभम शर्मा, जिंतेंद्र बोहरा, अश्विनी पाँखला, हनुमान शर्मा, तेज प्रकाश पटेल, राजकुमार शर्मा, गिर्राज सेडुलाई, अशोक जमात, राकेश सेडुलाई, अजय हट्टिका, नरसी शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.