दबंगो ने बुजुर्ग अपाहिज महिला से लगवाये जमीन के दस्तावेजों पर अंगूठे

दबंगो ने बुजुर्ग अपाहिज महिला से लगवाये जमीन के दस्तावेजों पर अंगूठे

पेंशन बड़वाने के बहाने से
दबंगो ने बुजुर्ग अपाहिज महिला से लगवाये जमीन के दस्तावेजों पर अंगूठे
लालसोट 2 फरवरी। विधानसभा क्षेत्र लालसोट के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हामावास गांव में कुछ दबंगों द्वारा एक बुजुर्ग अपाहिज महिला से पेंशन बढ़वाने के बहाने जमीन के कागजों पर अंगूठे लगवा कर जमीन हड़पने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार खेत पर अकेले रहने वाली बुजुर्ग अपाहिज महिला ने आरोप लगाया कि उसको कुछ दबंगों द्वारा पेंशन बड़वाने के बहाने से तहसील में ले जाकर उसकी जमीन के दस्तावेजों पर उसके अंगूठे के निशान लगवा लिए तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
इस मामले की शिकायत बुजुर्ग अपाहिज महिला के घर वालों ने आईजी ऑफिस में भी दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार इस मामले की जांच कर रहे लालसोट सीओ शंकर लाल ने बताया कि इस मामले तफ्तीश की जा रही है। जो भी इस मामले में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलवाई जाएगी।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.