भिड़न्त के बाद 30 फीट गहरी पुलिया से नीचे गिरे बस और ट्रक

भिड़न्त के बाद 30 फीट गहरी पुलिया से नीचे गिरे बस और ट्रक

भिड़न्त के बाद 30 फीट गहरी पुलिया से नीचे गिरे बस और ट्रक
लालसोट क्षेत्र के निर्जरना बाईपास पुलिया पर मजदूरों से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे एक ट्रक गुजरात से दिल्ली जा रहा था और मजदूरों से भरी एक बस बिहार से कोटा जा रही थी। इस दौरान दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो जाने के बाद दोनों वाहन विपरीत दिशा में पुलिया से नीचे जा गिरे।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर एएसआई लक्ष्मण सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। बस में 21 लोग सवार थे जिसमें से 7 लोगों को एम्बूलेंस से लालसोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं गंभीर अवस्था में घायल 6 लोगों को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.