गाड़ी के काँच पर सड़क का पानी उछलने से पलटी कार
लालसोट 7 अगस्त। विधानसभा क्षेत्र के एनएच 11ं ग्राम डीडवाना में बरसात के चलते पुलिया पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
जानकारी के अनुसार डीडवाना अंडरपास पुलिया पर एक कार के पलटने से कार में सवार 5 जने हुए घायल हो गये। सूचना मिलने पर हाईवे निर्माण कंपनी पीएनसी की एंबुलेंस, और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, और घायलों को लालसोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। कार की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है। जैसे की कार तेज गति से दौसा की ओर से आ रही थी, जिससे अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के काफी देर बाद तक भी पुलिस के नहीं पहुंचने पर लोगों ने रोष व्यक्त किया।
रोहित जैन ने बताया कि कार में 5 जने सवार थे। जिसमें से एक बच्चा भी था, रोड पर पानी का बहाव तेज होने की वजह से पानी अचानक कांच पर आकर गिरा, जिससे कुछ दिखाई नहीं दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.