नरेगा श्रमिकों के साथ वृक्ष रोपण करके मनाया बेटी का जन्म उत्सव – लालसोट

नरेगा श्रमिकों के साथ वृक्ष रोपण करके मनाया बेटी का जन्म उत्सव – लालसोट

नरेगा श्रमिकों के साथ वृक्ष रोपण करके मनाया बेटी का जन्म उत्सव
लालसोट 6 नवम्बर। राहुवास तहसील के ग्राम शाहजहांनपुरा में राहुवास भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की बेटी का जन्मदिन नरेगा श्रमिकों के साथ वृक्ष रोपण के साथ मनाया गया।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मोतीलाल शाहजहांनपुरा ने बताया कि प्रकृति संरक्षण के लिए वृक्षों का होना अतिआवश्यक है सभी लोगों को जन्मदिन पर फिजुल खर्च की बजाय सामाजिक सरोकार के लिए नर सेवा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना चाहिए जिससे पर्यावरण का। सन्तुलन बना रहे बेटी के जन्मदिन पर पीपल व गुलमोर के दो वृक्ष चारागाह भूमि पर नरेगा श्रमिकों के साथ लगाया है जिससे लोगों को जागरूकता आयें श्रमिक भी अपने बेटा बेटी के जन्मदिन पर वृक्ष रोपण करें। इस अवसर पर मेट सीता मीना ने बेटी को माल्यार्पण करके मुंह मीठा करवाकर सभी श्रमिकों की ओर से से बधाई दी। इस दौरान बाबुलाल, कजोड़मल, ओमप्रकाश, कंचन, गिर्राज, रामसहाय, पिन्टु, चिंटू, नाथी, रेखा, कल्याणी, लाली, राकेश, राजेंद्र, नाथू, राहुल, महेंन्द्र सहित कई लोग मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.