पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती मनाई

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती मनाई

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती मनाई
लालसोट 25 दिसम्बर। विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। लालसोट में सांसद जसकौर मीना के मुख्य आतिथ्य में पूर्व प्रधानमंत्री के जयंती का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें लालसोट नगर पालिका पूर्व चेयरमैन जगदीश सैनी, पूर्व नगर अध्यक्ष रवि हाड़ा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी प्रकार राहुवास भाजपा मडंल की ओर से नयावास पंचायत मुख्यालय पर शिव मंन्दिर के पास पूर्व सरपंच श्रीनारायण मीणा नयावास की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मीना ने वाजपेयी के जन्म पर प्रकाश डाला। इस अवसर अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.