मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, बनाये योजना का लोगो और जीते एक लाख रूपये का प्रथम पुरस्कार-दौसा

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, बनाये योजना का लोगो और जीते एक लाख रूपये का प्रथम पुरस्कार-दौसा

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, बनाये योजना का लोगो और जीते एक लाख रूपये का प्रथम पुरस्कार
दौसा, 12 अप्रेल। प्रदेश में 1 मई से लागू होने जा रही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लोगो (सवहव) बनाकर प्रदेश के निवासी लाखों रूपये का पुरस्कार जीत सकते है। विभाग द्वारा योजना में आमजन की सहभागिता के लिये इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिये आवेदनकर्ता को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लोगो की डिजाइन बनाकर उसे आनलाइन जमा कराना होगा, जिसमें तीन सर्वश्रेष्ठ लोगो को पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमति अरूणा राजोरिया ने बताया कि योजना में आमजन की सहभागिता जोडने के लिये लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन विभाग द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एक लाख रूपये, द्वितीय पुरस्कार 75 हजार रूपये और तीसरा पुरस्कार 50 हजार रूपये का रखा गया है। यह प्रतियोगिता केवल प्रदेश के नागरिको के लिये मान्य है। राजस्थान के निवासी 15 अप्रेल 2021 को सांय 5 बजे तक अपना बनाया हुआ लोगो डिजिटल फॉर्म जेपीजी या पीएनजी में विभागीय वेबसाइट ूूू.ीमंसजी.तंरेंजींद.हवअ.पदध्उउबेइल पर सबमिट करा सकते है, साथ ही इस संबंध में सभी जानकारी भी इसी वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।
उन्होने बताया कि प्रतियोगिता में उम्र और शैक्षणिक योग्यता की कोई बाध्यता या सीमा नही है। एक व्यक्ति केवल एक ही डिजाइन भेज सकता है। विभाग द्वारा एक कमेटी बनाकर सभी डिजाइनो में से तीन सर्वश्रेष्ठ लोगो का चयन कर उन्हे सम्मानित किया जायेगा।
संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी काना राम ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीयन का कार्य पंजीयन शिविरों के अन्तर्गत 30 अप्रेल तक ग्रामीण क्षेत्रो में गांवो में तथा शहरी क्षेत्रो में वार्डो में होगा। सभी संभावित लाभार्थियों का ई-मित्र पर पंजीयन बिल्कुल निःशुल्क होगा और उनसे पंजीयन, प्रिं-प्रिंट कागज और प्रिंट के लिये किसी प्रकार का कोई शुल्क नही लिया जायेगा। योजना से प्रदेश के प्रत्येक परिवार प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज सरकारी और सम्बद्ध निजी अस्पतालों में ले पायेंगे। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र लाभार्थियो को योजना का लाभ पहले से ही मिल रहा था, अब माननीय मुख्यमंत्री जी की बजट घोषणा के अनुरूप राज्य के संविदाकर्मियों, लघु एवं सीमांत कृषको को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल पायेगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी अन्य परिवारो को बीमा प्रीमीयम की 50 प्रतिशत राशि 850 रूपये पर वार्षिक 5 लाख रूपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो पायेगा।
उन्होने बताया कि इस चिकित्सा बीमा कवर में प्रदेश के निवासियो को विभिन्न बीमारियों के इलाज के 1576 पैकेजेज और प्रोसिसर उपलब्ध होंगे। मरीज के अस्पताल में भर्ती होने से 5 दिन पहले का चिकित्सकीय परामर्ष, जांचे, दवाइयां तथा डिस्चार्ज के बाद के 15 दिनो का संबंधित पैकेज से जुडा चिकित्सा व्यय भी निःशुल्क उपचार में शामिल होगा। योजना का लाभ लेने के लिये लाभार्थी 30 अप्रेल 2021 तक स्वयं आनलाइन अथवा ई-मित्र पर जनआधार से लिंक प्लेटफॉर्म से पंजीयन करवा सकते है। यदि किसी व्यक्ति का जनआधार कार्ड नही बना है तो वह जनआधार पंजीयन करवाकर पंजीयन आईडी के आधार पर भी योजना में पंजीयन करवा सकेंगे।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.