मार्च 2021 में अब दौसा -गंगापुर सिटी रेलवे ट्रैक दौड़ने का सपना पूरा हो सकता है। गंगापुर सिटी स्टेशन भी नई ट्रेनें चलने की उम्मीद जगी है। दौसा-गंगापुर सिटी के बीच 93 किमी रेल परियोजना के लिए इस साल 100 करोड़ रुपए मिलने के बाद कार्य की गति तेज चल रही है। इस परियोजना पर 471 करोड रुपए खर्च होंगे।महूकलां अंडरपासके लिए तत्कालीन कांग्रेंस सरकार ने सितंबर 2013 में 6.50 करोड़ की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की थी। लेकिन यह राशि रेलवे को नहीं मिली। महंगाई के कारण अब इसकी लागत बढ़कर 9 करोड से अधिक ज्यादाहो गई। अब 9 करोड़ 10 लाख 44 हजार की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति हो चुकी है। लेकिन अभी तक रेलवे को पैसा नहीं मिला है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.