दौसा सांसद जसकौर मीणा का स्वागत – लालसोट

दौसा सांसद जसकौर मीणा का स्वागत – लालसोट

दौसा सांसद जसकौर मीणा का स्वागत
लालसोट : राहुवास तहसील परिक्षेत्र में पिछले दिनों दौसा सांसद जसकौर मीणा को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी में सदस्य मनोनित करने के बाद पहली बार दौसा आगमन पर मेहंदीपुर बालाजी एसटी मोर्चा परिचय सम्मेलन जाते वक्त पीपली पातलवास बस स्टेंड पर जिला परिषद सदस्य नारायण मीना व एसटी मोर्चा राहुवास मंडल अध्यक्ष टीकाराम इंन्दावा डोब ढोलावास से पंचायत सीमिति सदस्य मनीषा मीना के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
इस दौरान जिला परिषद सदस्य श्रीनारायण मीना के द्वारा सांसद जसकौर मीणा को क्षेत्र की विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौपकर विकास कार्यों की मांग की। ज्ञापन में ढोलावास ग्राम पंचायत मुख्यालय की माध्यमिक विद्यालय को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत करने शाहजहांनपुरा से भीमकाऊंचा तक सड़क निर्माण करवाने राहुवास तहसील मुख्यालय पर गोशाला खोलने उच्च शिक्षा के लिए लाइब्रेरी खोलने तहसील मुख्यालय पर स्वामी विवेकानंद स्कूल खोलने पीपली पातलवास से मुख्य गांव से राहुवास रोड़ को प्रधानमंत्री सड़क योजना में जोड़कर सड़क निर्माण करवाने धाध्या ढाणी ढोलावास से पीपली रोड़ डामरीकरण करवाने पालुंन्दा ग्राम पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा कक्ष निर्माण करवाने सहित नयावास ग्राम पंचायत में नाला निर्माण करवाकर गंदे पानी की निकासी करवाने व आंतरी क्षेत्र के कुट्क्या कठुम्बर क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क के लिए टावर लगवाने सहित कई मांगे रखी। जिसमें सासंद ने सकारात्मक आश्वसन दिया।
इस अवसर पर भाजपा नेता रामबिलास डूंगरपूर, पालुंन्दा पूर्व सरपंच, दौलतराम मीणा, कैलाश जागा ,पूर्व उप प्रधान परसाराम मीणा, रामगढ़ पचवारा एसटी मोर्चा, अध्यक्ष बाबुलाल मीणा रोशन बामनहेडी भरत लाल दयाराम कैलाश गोमलाडू पीपली पूर्व पंचायत सीमिति सदस्य रामभजन रामगढ़ पचवारा मंडल अध्यक्ष लड्डू राम मीणा हरकेश शाहजहांनपुरा विजेंद्र शाहजहांनपुरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
83 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.