एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी से भागे उत्तर प्रदेश के उन्नाव निबासी एक युवक का शव बीती देर रात यहा राजस्थान में भरतपुर की डीग तहसील के खोह थाना इलाके में पेड़ पर लटका मिला है। मृतक की तलाशी में पुलिस को मिले मोबाइल जरिए उसकी शिनाख्त उत्तर प्रदेश के उन्नाव निबासी सूर्यभान के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को मोबाइल पर बातचीत के दौरान बताया कि सूर्यभान पर कोई ऊपरी हवा का चक्कर था जिसका इलाज मेहंदीपुर बालाजी में चल रहा था। सूर्यभान मेहंदीपुर बालाजी में ही रहता था। वह एक दो दिन पहले मेहंदीपुर बालाजी से भाग आया था। जहां सूर्यभान का शव पेड़ से लटका मिला वहां आसपास के ग्रामीणों का कहना है की उसे बुधवार को गांव में घूमते देखा गया था। वह जड़खोड़ मंदिर की तरफ भी गया था। फिलहाल मृतक के परिजन अभी डीग नहीं पहुंचे हैं। सूर्यभान के परिजनों के पहुंचने के बाद भी शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस के अनुसार दिमागी रूप से बीमार होने के कारण उसने आत्महत्या की है।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.