शिनाख्त नहीं होने से मौत बनी रहस्य लालसोट

शिनाख्त नहीं होने से मौत बनी रहस्य लालसोट

शिनाख्त नहीं होने से मौत बनी रहस्य
लालसोट  विधानसभा क्षेत्र के सुमेल पुलिया के नीचे मोरेल नदी के पेटे में मिले महिला की अज्ञात शव की तीसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो पाई।
पुलिस टीम द्वारा अज्ञात मृतक महिला के शरीर पर मिले साक्ष्य के आधार पर अज्ञात लोगों द्वारा फांसी का फंदा लगाकर महिला की हत्या करने के बाद उसकी लाश को छिपाने की नीयत से मोरल नदी की पुलिया के नीचे गड्ढे में दबाये जाने को देखते हुऐ हत्या का मामला नजर आ रहा है। अभी तक मोरेल नदी के पेटे में मिले महिला के अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं होने की वजह से महिला की मौत एक रहस्य बना हुआ है।
थाना प्रभारी राजवीर सिंह राठौर ने बताया कि मृतक महिला की उम्र लगभग 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। साथ में इन्होंने बताया कि मृतक महिला के गले में कपड़े का एक फांसी का फंदा भी लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त के लिए विभिन्न थानों में सूचना भिजवाई गई है। मृतक महिला का शव लालसोट स्थित मोर्चरी मैं रखवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.