कोरोना वाॅरियर्स को फेस शिल्ड का वितरण लालसोट

कोरोना वाॅरियर्स को फेस शिल्ड का वितरण लालसोट

कोरोना वाॅरियर्स को फेस शिल्ड का वितरण
लालसोट 22 मई। विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के तत्वाधान में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश आईटी संयोजक दिलीप सिंह राव ने लालसोट पुलिस थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मातृ शिशु कल्याण केंद्र, रामगढ़ पचवारा थाना में, पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों को फेस शिल्ड वितरित की।
राव ने कहा कि सभी करना वारियर्स के जज्बे को सलाम करते हैं जो दिन रात अपनी जान जोखिम में डालकर इस कोरोना महामारी में पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी कर रहे हैं और लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। साथ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम का प्रयास कर रहे हैं। राव ने सभी देशवासियों से कोरोना से बचने के लिए सरकार की गाइडलाइन की पालना करने की अपील की।

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.