जिला शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का निरीक्षण लालसोट

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का निरीक्षण लालसोट

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
लालसोट 6 फरवरी। संभागीय आयुक्त के निर्देशों की अनुपालना में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा द्वारा विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।
शर्मा ने अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में विद्यालय के रिकाॅर्ड, विद्यालय परिसर एवं कक्षा कक्षों की साफ-सफाई का अवलोकन किया गया। उनके द्वारा विभिन्न कक्षाओं में शिक्षण कार्य का भी अवलोकन किया गया एवं कार्यालय अभिलेखों का निरीक्षण कर मार्गदर्शन एवं संबलन प्रदान किया गया। इस दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुऐ सभी शिक्षकों से शैक्षिक कार्यों पर चर्चा की एवं बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन योजना, विद्यालय विकास योजना का अवलोकन भी किया।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने इसके बाद राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बगड़ी तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय बगड़ी का निरीक्षण किया।

G News Portal G News Portal
34 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.