जिला स्तरीय पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न-दौसा

जिला स्तरीय पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न-दौसा

जिला स्तरीय पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न
दौसा 4 जनवरी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की अनुपालना में सोमवार को एनजीटी बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर पीयुष समारिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा भवन में किया गया।
बैठक में जिला कलक्टर पीयुष समारिया ने सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट पर चर्चा करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्य योजना के अनुसार कार्य करे ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नही करना पडे। इस दौरान उपवन संरक्षक वी केतन कुमार ने बताया कि एनजीटी के निर्देशों के अनुसार यह बैठक प्रत्येक माह में दो बार प्रथम और तीसरे सोमवार को आयोजित की जायेगी। बैठक में संबंधित विभागों को सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की दिशा में उचित कदम उठाने और प्रगति रिपोर्ट देने के लिए कहा गया। आगामी बैठक में उक्त वेस्ट मैनेजमेंट के लिए किए गए प्रयासों की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में उपवन संरक्षक वी केतन कुमार, जिला परिषद के मुख्यकार्यकारी अधिकारी एल के बालोत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर लोकेश कुमार मीना, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिक्षण अभियन्ता हरिकेश मीना, जलदाय विभाग से राम निवास मीना, विद्युत से बी एल मीना, सिचाई विभाग से केदार प्रसादमीना, आयुक्त नगर परिषद सुरेन्द्र मीना, उप निदेशक आयुर्वेद सुधाकर शर्मा, उप निदेशक कृषि शंकर लाल मीना, सहायक निदेशक उद्यान बी एन मीना, महिला एवं बाल विकास विकास अधिकारी दिनेश मीना, संयुक्त निदेशक पशुपालन डा0 निरंजन लाल शर्मा, कोषाधिकारी रामचरन मीना, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राजेन्द्र सिंह गुर्जर, एसीपी अनित तिवाडी, एडीपीआर रामजी लाल मीना, सीडीईओ ओमप्रकाश शर्मा, डीईओ घनश्याम मीना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा0 मनीष चैधरी, पीएमओ डा0 दीपक शर्मा, जिला रसद अधिकारी हितेश कुमार मीना, श्रम कल्याण अधिकारी बलवीर सिंह गुर्जर, सहायक निदेशक सांख्यिकी राम प्रकाश सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.