सर्व ब्राह्मण महासभा लालसोट की कार्यकारिणी घोषित – लालसोट

सर्व ब्राह्मण महासभा लालसोट की कार्यकारिणी घोषित – लालसोट

सर्व ब्राह्मण महासभा लालसोट की कार्यकारिणी घोषित
लालसोट 18 अक्टूबर। सर्व ब्राह्मण महासभा लालसोट की एक बैठक रविवार को ए.वी.पी. महिला महाविद्यालय के सामने शिवा सोलर कार्यालय पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष विनीत उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्व ब्राह्मण महासभा लालसोट की कार्यकारिणी घोषित कर विभिन्न पदाधिकारियों के पदों पर सर्व सम्मति से नियुक्ति प्रदान की गई।
बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष विनीत उपाध्याय, नगर अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा मनोहरका एवं तहसील अध्यक्ष दिनेश जोशी बीड़ी वाले ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पदों पर शंभू गुरुजी सेडूलाई और मोहन लाल शर्मा अध्यापक धौराला वाले को नियुक्त किया।
इसके साथ ही उपाध्यक्ष पदों पर सुनील चतुर्वेदी, विनीत बोहरा और आदित्य मिश्रा को नियुक्त किया गया।महासचिव गिर्राज सेडूलाई और राजकुमार पाराशर को बनाया गया। जबकि राजेंद्र पुराका और कमलेश त्रिवेदी को संरक्षक, भगवान गौतम, प्रद्युमन दौलतपुरा, अभिषेक पांखला और अरविंद कुमार होदायली को संगठन सचिव के पदों पर नियुक्त किया गया। अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ के पद पर डॉक्टर अभिजीत आसीका,
अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ जितेंद्र बोहरा, अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ अतुल कुमार होदायली, कानूनी सलाहकार वैभव राज गुरावा एवं राजेश शर्मा बरेड़ी वाले, मीडिया सेल प्रभारी राकेश कुमार शर्मा एवं सह प्रवक्ता अभिषेक शर्मा टोरड़ा को बनाया गया। पिछले दिनों कोषाध्यक्ष के पद पर महेश शर्मा बैंक वाले को नियुक्त कर दिया गया था।
बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से यह भी तय किया गया कि सर्व ब्राह्मण महासभा का सक्रिय सदस्य बनने के लिए नाममात्र सदस्यता शुल्क लेकर अभियान को आगे बढ़ाया जाए।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.