सैनी समाज कार्यकारिणी का विस्तार
लालसोट 18 अगस्त। सैनी समाज के जिला अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद सैनी ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है।
कार्यकारिणी में सचिव पद पर राम बाबू ज्योति डीडवाना वाले को एवं कोषाध्यक्ष पद पर भगवान सहाय सैनी सिकंदरा वाले को नियुक्त किया है।
जिला अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारिणी के अन्य पदों पर पदों पर भी जल्दी ही नियुक्तियां की जाएगी एवं सभी पदाधिकारियों की मीटिंग ली जाएगी तथा समाज के विकास के लिए योजना को मूर्तरूप दिया जाएगा। सैनी समाज के सभी पदाधिकारी और लोगों ने सचिव तथा कोषाध्यक्ष की नियुक्ति उन्हें पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।