महर्षि बालिनाथ प्रांगण में  मेले का आयोजन लालसोट

महर्षि बालिनाथ प्रांगण में  मेले का आयोजन लालसोट

महर्षि बालिनाथ प्रांगण में  मेले का आयोजन
लालसोट 11 मार्च। शिवरात्रि के पावन पर्व पर महर्षि बालीनाथ महाराज के प्रांगण में मेले का आयोजन किया गया। मेले में बैरवा समाज के हजारों लोगों ने महर्षि बालीनाथ के दर्शन किए।
इस अवसर पर मेले की अध्यक्षता पूर्व संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा रहे।
महर्षि बालीनाथ विकास समिति द्वारा उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा व पूर्व संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज में फैली हुई कुरीतियों और बुराइयों को समाप्त करने पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर बैरवा विकास संघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभु दयाल काकरवाल, जय नारायण, बैरवा महासभा के महामंत्री रतन लाल बैरवा, आर के वर्मा दौसा, लालसोट से टेकचंद मालिया, राम मनोहर बैरवा, मन्नालाल बैरवा, छोटे लाल बैरवा, रामस्वरूप बैरवा सहित बैरवा समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
73 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.