गाइड का उल्लंघन करने पर पांच दुकाने सीज लालसोट

गाइड का उल्लंघन करने पर पांच दुकाने सीज लालसोट

गाइड का उल्लंघन करने पर पांच दुकाने सीज
लालसोट 18 मई। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सीमा चैधरी के नेतृत्व में गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर पांच दुकानों को किया सीज किया गया।
अधिशासी अधिकारी सीमा चैधरी ने बताया कि राज्य सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन लगा दिया है, ऐसे में गाइड लाइन के विरुद्ध जाने पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा पांच दुकानों को सीज करवाया जिसमें गणगौरी बाजार संचालित जाकिर फेंसी स्टोर, बस स्टैंड पर ओम सांई ज्यूस सेंटर, आजाद चैक के पास ओम त्रिलोक जनरल स्टोर, लुहारू बाजार संचालित मूल चंद कुड की दुकान, गणगौरी बाजार संचालित राहुल ड्रेसेस शामिल हैं। इस कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार भरोसी लाल जाटव, पुलिस जाब्ता स्वास्थ्य निरीक्षक, बनवारी लाल बैरवा, रामचरण मीणा, सीताराम सैनी, और समस्त नगर पालिका प्रशासन मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.