निर्झरना ग्राम पंचायत में खुलेगा फूड पार्क – लालसोट

निर्झरना ग्राम पंचायत में खुलेगा फूड पार्क – लालसोट

निर्झरना ग्राम पंचायत में खुलेगा फूड पार्क
लालसोट 7 अगस्त। क्षेत्र की ग्राम पंचायत निर्झरना में फूड पार्क खुलेगा जिससे पंचायत व आस पास के क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, बेरोजगारी की समस्या दूर होगी।
इस प्रोजेक्ट में खाद्य पदार्थो से संबंधित इकाई स्थापित होंगी। साथ ही यह प्रदूषण रहित औद्योगिक क्षेत्र होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए निर्झरना सरपंच प्रदुमन सिंह ने उद्योग मंत्री परसादी लाल मीना से मांग की थी। निर्झरना सरपंच प्रदुमन सिंह ने पंचायत निर्झरना कि ओर से उधोग मंत्री परसादी लाल मीना एवं पीसीसी सदस्य कमल मीना को बहुत बहुत धन्यवाद दिया। इस प्रोजेक्ट के लिए मुख्यमन्त्री ने इसी वार्षिक बजट में घोषणा भी की थी।

G News Portal G News Portal
92 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.