गिर्राज महारिया बने अध्यक्ष – लालसोट

गिर्राज महारिया बने अध्यक्ष – लालसोट

गिर्राज महारिया बने अध्यक्ष
लालसोट 12 अगस्त। उपखंड के मंडावरी कृषि उपज मंडी में व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें गिर्राज प्रसाद महारिया वालों को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया।
इसके साथ ही सतीश चंद्र को मंत्री और सीताराम गुप्ता मलारना को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। निर्विरोध चुनाव प्रणाली ने व्यापारियों की एकता एवं संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।
अध्यक्ष गिर्राज महारिया ने बताया कि सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों की राय लेकर कृषि उपज मंडी में विकास के कार्य करवाए जाएंगे। इस अवसर पर मदन सिंघल, सत्यनारायण पट्टया, कैलाश मोदी, विनोद जस्टाना, लोकेश ढंडवाला, सतीश टेलीफोन, रामअवतार बजाज, शैलेंद्र अग्रवाल सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.