निगम सेवा से जी.एल मीना सेवानिवृत – दौसा

निगम सेवा से जी.एल मीना सेवानिवृत – दौसा

निगम सेवा से जी.एल मीना सेवानिवृत
दौसा, 31 मई। राजस्थान वित्त निगम दौसा में शाखा प्रबन्धक के पद कार्यरत जी.एल मीना सोमवार को निगम सेवा से सेवानिवृत हो गये है। विदाई समारोह के दौरान केवल तीन कार्मिकों को ही शाखा कार्यालय में बुंलाकर सादगीपूर्ण एवं राज्य सरकार की कोविड-19 की गाईड लाईन के मुताबिक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान स्टाफ के द्वारा फूलमाला एवं साफा पहनाकर जी.एल मीना का स्वागत किया गया। शाखा कार्यालय दौसा के शाखा प्रभारी का चार्ज जी.एल मीना के द्वारा इस कार्यालय में कार्यरत उपप्रबन्धक के.आर मीना को सुपर्द किया गया है। उपप्रबन्धक के.आर मीना ने बताया कि जी.एल. मीना ने वित्त निगम में लगभग 29 वर्षो तक अपनी सेवाएं दी तथा वे कुशल वक्ता, हसमुख व्यक्तित्व के धनी है तथा उन्होंने हमेशा पूर्ण निष्ठा एवं सम्पर्ण भाव से निगम कार्य किया है। जी.एल मीना दौसा जिले के नागल राजावतान तहसील स्थित लाडली के बास के मूल निवासी है एवं वर्तमान में गुप्तेश्वर रोड स्थित जानकी कॉलोनी मेें निवास कर रहे है। विदाई समारोह के दौरान राजेश धवन, रामनिवास मीना मौजूद रहें।

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.