लक्ष्मीनाथ मंदिर में सजा भव्य दरबार लालसोट

लक्ष्मीनाथ मंदिर में सजा भव्य दरबार लालसोट

लक्ष्मीनाथ मंदिर में सजा भव्य दरबार
लालसोट उपखंड के मंडावरी में लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में सप्तम विशाल फागोत्सव का आयोजन हुआ। महंत हुकम चंद शर्मा ने अद्भुत श्रंगार कर मनमोहक झांकी छप्पन भोग के साथ सजाई।
विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजन करवा कर गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भजन गायक महेंद्र अलबेला कोटा के द्वारा भजनों की भाव विभोर प्रस्तुतियां दी गई। अनामिका शर्मा जयपुर ने अपने भजनों के माध्यम से सभी श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। फागोत्सव में राधा कृष्ण की सजीव झांकी के साथ फूलों की होली के संग धमाल कर महिलाओं ने हाजिरी लगाई। अलौकिक श्रृंगार, इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा प्रमुख आकर्षण के केंद्र रहे। ब्राह्मण समाज अध्यक्ष मोहनलाल मिश्र, रामधन शर्मा, सुरेश तिवारी, राम अवतार बजाज, अजय शर्मा, श्याम सेवक परिवार सहित श्रोता भजनों की रसगंगा का लुत्फ उठा रहे थे।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.