हिंदू सनातन मंच की मीटिंग आयोजित

हिंदू सनातन मंच की मीटिंग आयोजित

हिंदू सनातन मंच की मीटिंग आयोजित
लालसोट 27 दिसम्बर। हिंदू सनातन मंच नांगल अध्यक्ष शिवराज सिंह के नेतृत्व में हिंदू सनातन मंच की मीटिंग का आयोजन नांगल राजावतान वीर हनुमान मंदिर पर किया गया।
मीटिंग में मुख्य अतिथि हिंदू सनातन मंच जिला अध्यक्ष रवि शर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा, जिला महासचिव पुष्पेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू शर्मा का माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि हिंदू सनातन मंच गो, गंगा, गायत्री के सिद्धांत पर कार्य करता है। हिंदुओं में हिंदुत्व की भावना को जागृत करना है। हिंदू समाज में साधु संतों व मंदिर पुजारियों पर हो रहे अत्याचार का हिंदू सनातन मंच विरोध करता है। जिला अध्यक्ष ने लालसोट नगर अध्यक्ष के लिए मोनू शर्मा को मनोनीत किया तथा कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में संगठन मंत्री कमलेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार स्वामी, प्रचार मंत्री कपिल शर्मा, मीडिया प्रभारी विजय लक्षकार आदि मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
41 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.