नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित – लालसोट

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित – लालसोट

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित
लालसोट 13 सितम्बर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत पालून्दा में सरपंच फैलीराम मीना की ओर से बिजासनी माता मंदिर पर हाल ही में कांग्रेस पार्टी से नवनिर्वाचित रामगढ़ पचवारा के सभी पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीसीसी सचिव कमल मीना व रामगढ प्रधान डॉ कौशल्या मीना रही।
इस अवसर पर उपप्रधान सूरज कटारा व पंचायत समिति सदस्य ललिता मीना, सीमा मीना, डिम्पल, रामपति, डॉ.मोहन लाल, रामनारायण मीना, मंजू मीना, एन एस यू आई जिला अध्यक्ष रोहित, रवि सोनढ़, राजेश आभानेरी, सरपंच संघ लालसोट के अध्यक्ष हेमराज व रामगढ़ पचवारा संघ के अध्यक्ष मोतीलाल, रालावास सरपंच प्रतिनिधि बद्रीलाल, बाबूलाल, अर्जून, कालूराम, रामकरण, कैलाश, जिला परिषद कांग्रेस प्रत्याशी ठेकेदार रामकेश चैधरी ढोलावास सहित अनेक कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.