बजरी से भरी ट्रॉली के नीचे दब गई इनोवा तीन लोग हुऐ घायल-लालसोट

बजरी से भरी ट्रॉली के नीचे दब गई इनोवा तीन लोग हुऐ घायल-लालसोट

बजरी से भरी ट्रॉली के नीचे दब गई इनोवा
तीन लोग हुऐ घायल
लालसोट। क्षेत्र के कोथून 11ए राजमार्ग पर बजरी से भरी ट्रॉली के नीचे इनोवा गाड़ी के दब जाने से गाड़ी में सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लालसोट की ओर से बजरी से भरी ट्रॉली कोथून की ओर जा रही थी। इसी बीच लाडपुरा पुलिया पर लालसोट की ओर आ रही इनोवा गाड़ी पर बजरी की ट्रोली पलट गयी। बजरी से भरी ट्रोली के नीचे दब जाने से इनोवा गाड़ी में सवार तीन लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की सहायता से इनोवा गाड़ी में सवार लोगों को बजरी के नीचे से निकाला। जिन्हें लालसोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। इसी बीच उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़ व थानाधिकारी राजवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
गौरतलब है लालसोट क्षेत्र में बजरी का अवैध परिवहन किया जा रहा है इन बजरी से भरे ट्रैक्टरों से कई बार गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी है जिनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है लेकिन बेतरतीब दौड़ रहे अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को कोई रोकने टोकने वाला नहीं है।

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.