जनचेतना रथ को जिला कलेक्टर व सीईओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना दौसा

जनचेतना रथ को जिला कलेक्टर व सीईओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना दौसा

जनचेतना रथ को जिला कलेक्टर व सीईओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
दौसा, 12 अप्रैल। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत पूरा काम, पूरा दाम सहित ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए जनचेतना रथ को सोमवार को जिला कलेक्टर पीयुष समारिया व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मीकांत बालोत ने कलेक्टे्रट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होने बताया कि यह रथ जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पहुंचकर पूरा काम, पूरा दाम सहित ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगा साथ ही आमजन को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं के फोल्डर भी वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला परिषद के अधिशासी अभियंता बने सिंह मीना, जिला समन्वयक आईईसी उमाशंकर शर्मा, अनिल कुमार निर्वाण आदि उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.