जसकौर व परसादी ने किया तहसील भवन का शिलान्यास-लालसोट

जसकौर व परसादी ने किया तहसील भवन का शिलान्यास-लालसोट

जसकौर व परसादी ने किया तहसील भवन का शिलान्यास
लालसोट  विधानसभा क्षेत्र के राहूवास ग्राम पंचायत में उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा व सांसद जसकौर मीणा ने तहसील भवन का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि ग्रामीणों में राहुवास तहसील नहीं होने को लेकर काफी पीड़ा थी। घासी लाल व इनके चार भाइयों की वजह से ग्रामीणों की पीड़ा खत्म हो गई है। मंत्री ने तहसील भवन के लिए जमीन दान करने को लेकर घासी लाल व उसके परिजनों पर बहुत आभार जताया कि सोने जैसी जमीन को देकर उन्होंने हमें ऋणी बनाया है। क्षेत्र के ग्रामीणों की पीड़ा को देखते हुऐ राहुवास को तहसील बनाया है।
सांसद जसकौर मीणा ने कहा कि ग्रामीणों ने जो भी मांग रखी है उनको पूरा करने के लिए पूर्ण प्रयास करूंगी। मैं हमेंशा आपके साथ हूँ।

G News Portal G News Portal
35 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.