लहरिया महोत्सव एवं तुलसी वितरण समारोह आयोजित – लालसोट

लहरिया महोत्सव एवं तुलसी वितरण समारोह आयोजित – लालसोट

लहरिया महोत्सव एवं तुलसी वितरण समारोह आयोजित
लालसोट 16 अगस्त। भारत विकास परिषद शाखा, लालसोट की महिला इकाई द्वारा लहरिया महोत्सव एवं तुलसी वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रांतीय चिकित्सा प्रभारी डॉ. भरत शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत के साथ की गई। आगंतुक महिलाओं का तिलक लगाकर व फूलों और इत्र से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताऐं जैसे म्यूजिकल चेयर, पासिंग द पार्सल आदि रखी गई, जिसमें सभी पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही महिलाओं ने सावन के झूलों का आनंद लिया व सावन के गीतों पर नृत्य किया। परिषद की महिला प्रमुख सुधा अग्रवाल, अंजना त्यागी, सीता अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, नेहा चैधरी, शील्पी चैधरी, श्वेता जैन, अर्चना खंडेलवाल, ममता बड़ाया, पूजा जैन, अनिता अग्रवाल, साक्षी शर्मा, रेखा हाड़ा, वीनू बटवाडा, प्रियंका जैन, प्रेमलता गुप्ता, बीना सोनी, कल्पना गुप्ता, प्रभावती कुशवाहा आदि तकरीबन 35 परिवार कार्यक्रम का हिस्सा बने। मंच संचालन नीतू माठा ने किया।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, सचिव अशोक चैधरी, कोषाध्यक्ष लोकेंद्र जैन, प्रमोद अग्रवाल, जटाशंकर शर्मा, हंसराज गोयल, वीरेंद्र जैन, सी पी कुशवाहा आदि ने अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित सभी महिलाओं को तुलसी के पौधों का वितरण किया गया व विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। महिला सदस्यों के आपसी परिचय हेतु इंट्रोडक्शन कैटवॉक ष्सावन की रानीष् का आयोजन भी किया गया जिसके विनर सम्मिलित रूप से सोना जैन व रीमा बड़ाया को घोषित किया गया।

G News Portal G News Portal
83 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.