कुऐं में गिरे बंदर व बंदर के बच्चे को बाहर निकाला लालसोट

कुऐं में गिरे बंदर व बंदर के बच्चे को बाहर निकाला लालसोट

कुऐं में गिरे बंदर व बंदर के बच्चे को बाहर निकाला
लालसोट 3 अप्रैल। क्षेत्र के डीडवाना गांव में दो दिन तक लगातार रेस्क्यू अभियान चलाकर कुऐं में गिरे बंदर एवं बंदर के बच्चे को निकाला जा सका।
जानकारी के अनुसार लगभग 100 फीट गहरे कुएं में एक बंदर व साथ में एक बंदर की बच्ची कुएं में गिर गई। सूचना मिलने पर देवी सिंह महावर फोरेस्टर एवं गौ रक्षा कमांडो फोर्स डिडवाना ने पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान गौ रक्षा कमांडो फोर्स के कार्यकर्ताओं को भी कई बार अपनी जान जोखिम में डालकर कुएं में उतरना पड़ा। इस मौके पर राकेश मेडिवाला, रमेश जालवाला, चंद्रप्रकाश मेडीवाला, रामधन टाईगर, अक्षित जांगिड़, राजा लखेरा, लाला पंडित, अक्षय जैन, मुकेश नारड्या, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.