कक्षा 12 की छात्राओं को दी भावभीनी विदाई लालसोट

कक्षा 12 की छात्राओं को दी भावभीनी विदाई लालसोट

कक्षा 12 की छात्राओं को दी भावभीनी विदाई
लालसोट 6 मार्च। उपखंड के मंडावरी कस्बे में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा 12 की छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा देश भक्ति व राजस्थानी गीतों पर नृत्य कर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश हिंडोनिया, रुपेश सोनी विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ विनोद नौनिहाल, भगवान सहाय मीणा प्रधानाचार्य, अमित गौतम, रमेश फौजी, वीरेंद्र जैन सहित विद्यालय स्टाफ से सुरेश चंद मीणा, मीनाक्षी गौतम, संगीता मीना, कानाराम मीना, अनिल पनिहार, शिवकुमार बटवाड़ा मौजूद रहे।
भामाशाह महेश हिंडोनिया ने कार्यक्रम में भोजन व्यवस्था, बृजेश अग्रवाल सीए ने 15 कुर्सी, श्याम सेवक परिवार के द्वारा टेंट डेकोरेशन व्यवस्था में सहयोग दिया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती बेबी तबस्सुम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंच संचालन कक्षा 11 की छात्रा गुंजन शर्मा, व पुस्तकालयाध्यक्ष जगदीश प्रसाद सेन ने किया।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.