हल्ला बोल कर किया प्रदर्शन लालसोट

हल्ला बोल कर किया प्रदर्शन लालसोट

हल्ला बोल कर किया प्रदर्शन
लालसोट 12 मार्च। उपखंड मुख्यालय पर राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ते अपराधों के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि राजस्थान सरकार ने जनता से झूठे वायदे किए और उनसे वोट लिए हैं साथ में किसानों का कर्ज माफ नहीं किया इतना ही नहीं महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों को लेकर आज हमने हल्ला बोल प्रदर्शन किया और एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। रामविलास डूंगरपुर ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, बिजली की दरों में बढ़ोतरी निरंतर जारी है, किसानों की सब्सिडी नहीं दी जा रही, कानून व्यवस्था पूरी तरह पथभ्रष्ट हो चुकी है।
इस अवसर पर गंगाधर माली, राकेश चंडालिया, बलराम जोशी, विनोद कोराका, जितेंद्र बोहरा, राकेश कुमार त्रिवेदी, शंकर लाल मीणा, मोतीलाल शाहपुरा, राम मनोहर, बाबूलाल महावर, हरिओम शर्मा, अभिनव त्रिपाठी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
67 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.