महिलाओ को किया पोषण के प्रति जागरूक – बांदीकुई

महिलाओ को किया पोषण के प्रति जागरूक – बांदीकुई

महिलाओ को किया पोषण के प्रति जागरूक
बांदीकुई 19 सितम्बर। नेहरू युवा केन्द्र दौसा युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्रालय भारत सरकार डीवाईओ राकेश आलोरिया के निर्देशानुसार ब्लॉक बांदीकुई में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कुन्ती जारवाल ने पोषण माह के अन्तर्गत गांव बड़ाबास में कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए महिला समूहों में जाकर महिलाओ को पोषण के प्रति जागरूक किया।
राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कुन्ती जारवाल ने बताया कि ज्यादातर महिलाएं एवम् बच्चे ही कुपोषण का शिकार होते है।हमे पौष्टिक आहार जैसे हरी सब्जियां, ताजे फल, अनाज, दाल, प्रोटीन युक्त आहार आदि उपयुक्त पदार्थो का सेवन करना चाहिए, जिससे स्वास्थ्य ठीक रहे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शारीरिक गतिविधिया, पर्याप्त नींद एवम् संतुलित आहार जिसमे पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व हो अत्यंत आवश्यक है। यदि हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा तो हम सभी एक स्वस्थ एवम् सुपोषित भारत का निर्माण कर सकेंगे। इस पोषण माह कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कुन्ती जारवाल, आंचल कुमारी, महिला समूह अध्यक्ष मीरा देवी, कोषाध्यक्ष सुनीता देवी, बीना देवी, रजनी, ममता देवी, सपना कुमारी, लक्ष्मा देवी आदि सदस्य शामिल हुई।

G News Portal G News Portal
71 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.